HomeUttarakhandUdham Singh NagarUdham Singh Nagar : सुबह साथियों के साथ दौड़ रहा युवक जमीन...

Udham Singh Nagar : सुबह साथियों के साथ दौड़ रहा युवक जमीन पर गिरा, मौत

Udham Singh Nagar | ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में साथियों के साथ सड़क पर दौड़ रहा 10वीं का छात्र अचानक जमीन पर गिर गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार सिसौना निवासी 15 वर्षीय अनुज जोशी पुत्र हरीश जोशी रविवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ दौड़ रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर गया। पीछे दौड़ रहे गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता हेम भट्ट ने अनुज के दो साथियों लक्की और योगेश की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।

हेम भट्ट ने बताया कि अनुज और उसके दो साथी उनके आगे दौड़ रहे थे। अनुज अपने दो साथियों से पीछे हो गया था। अचानक चलते-चलते वह गिर गया। उन्होंने अनुज की छाती में पंप भी दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पिता हरीश जोशी ने बताया कि रोजाना की तरह उनका बेटा अनुज अपने दो साथियों के साथ सुबह दौड़ने गया था। अनुज के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। घर में उसकी बड़ी बहन, माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments