HomeBreaking Newsलालकुआं ब्रेकिंग : नशे के 300 इंजेक्शनों के साथ लालकुआं व बहेड़ी...

लालकुआं ब्रेकिंग : नशे के 300 इंजेक्शनों के साथ लालकुआं व बहेड़ी के दो युवक दबोचे

Advertisement

लालकुआं। बिंदुखत्ता पुलिस दो युवकों को 300 नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश करने के लिए भेजा गया है। सभी नशीली दवाइयां पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली हैं।
मिली जानाकरी के अनुसार बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी संजय बृजवाल कल अपनी टीम के साथ सायंकालीन गश्त पर थे। इसी दौरान काला पुल गांधीनगर बिन्दुखत्ता के पास दो युवकों के संदिग्ध प्रतीत होने पर चेकिंग की गई तो उनके पास से तो अलग-अलग प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बो में 150-150 कुल- 300 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गये। जिनके पास इंजेक्शन से संबंधित कोई भी लाइसेंस नहीं मिले। पकड़े गए अभियुक्तों में एक अभियुक्त स्थानीय लालकुआं तथा दूसरा अभियुक्त बहेड़ी का रहने वाला है जो सभी प्रतिबंधित इंजेक्शनो को हल्द्वानी व लालकुआं क्षेत्र में विक्रय हेतु ला रहे थे।
उप निरीक्षक संजय बृजवाल द्वारा तत्काल उच्च अधिकारियों एवं संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर को सूचित कर समस्त नशीले इंजेक्शन को कब्जे पुलिस लेते हुए दोनों अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आज अदालत में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है।
पुलिस टीम में बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी संजय बृजवाल, हवलदार पदम सिंह
सिपाही विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह व कोतवाली लालकुआं के सिपाही गोविंद राम शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments