ब्रेकिंग न्यूज : ग्राफिक ऐरा के छात्र ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली से उड़ाया, व्हाट्सअप मैसेज कह रहा ‘तो क्या दिल के मामले में दिमाग मारा गया’

0

भीमताल। ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे छात्र ने आज तड़के अपने पिता की लाइसैंसी रिवाल्वर से खुद को गोली से उड़ा लिया। 22 वर्षीय इस छात्र ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस अभी इस बारे में कुछ दावे से नहीं कह पा रही है। लेकिन प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है।


ADVERTISEMENTS

दरअसल पुलिस के हाथ युवक के मोबाइल फोन लगा है। जिसके व्हाट्सअप चैटिंग में उसने मृत्यु से पहले एक नंबर पर संदेश भेजे थे। वैभव नामक इस युवक ने आधी रात को किसी को व्हाट्सअप पर संदेश भेजा कि समझ नहीं आ रहा कि दिल को गोली मारूं या दिमाग को। इसके बाद उसने फिर लिखा ‘ तय कर लिया है दिमाग को ही गोली मारता हूं।’

यही संदेश वैभव का अंतिम संदेश साबित हुआ। रात लगीाग पौने तीन बजे उसकी बगल में सोए छोटे भाई नमन की गोली के धमाके के साथ नींद खुली। उसने जाग कर देखा तो बड़ा भाई वैभव बगल में खून से लथपथ पड़ा मिला। इतने में उनके मां बाप भी कमरे में आ गए और अंतिम सांसें गिर रहे वैभव को तुरंत भीमताल चिकित्सालय ले जायया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

? ताजा खबरों के लिए ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

यह मामला नौकुचिया ताल के बोहरागांव का है। यहां रहने वाले इटावा के मूल निवासी विवेक शर्मा अपने परिवार के साथ यहीं मकान बना कर अपना गेस्ट हाउस चलाते हैं। उनके पास अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर भी है। यही रिवाल्वर उनके जवान बेटे की मौत का ​हथियार साबित हुई। हालाकि वैभव ने सुसाइड क्यों किया पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। लेकिन उसके मोबाइल पर छिपे व्हाट्सअप संदेश ने पुलिस को एक दिशा तो दे ही दी है।

? ताजा खबरों के लिए ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

अल्मोड़ा​ जिले में एक एटीएम को बदलने में लगे 4 साल 21 दिन

ADVERTISEMENTS