हल्द्वानी : चार लाख की स्मैक के साथ जसपुर के दो युवक गिरफ्तार

0

रामनगर/हल्द्वानी। पुलिस ने जसपुर के दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 128 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड पुलिस खंगाल रही है। रामनगर मादक पदार्थों की बिक्री का गढ़ बनता जा रहा है।


ADVERTISEMENTS

16 फरवरी को एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने लोगों के साथ बैठक कर नशा रोकने के लिए सुझाव मांगे थे। जिसे लेकर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू की। शनिवार को कोतवाली में सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि पुलिस ने रामनगर बॉर्डर हल्दुआ में चेकिंग के दौरान दो युवकों को संदिग्ध लगने पर रोका। उनके पास से पुलिस को अलग-अलग स्मैक मिली। दोनों आरोपितों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। वजन कराने पर स्मैक 128 ग्राम मिली। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम जिला उधमसिंहनगर थाना जसपुर नत्था सिंह निवासी परवेज पुत्र हनीफ व मो.अनस पुत्र अहमद बताया।

आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को जसपुर से एक व्यक्ति से खरीदकर लाए हैं। स्मैक को उन्होंने रामनगर में कुछ लोगों को अलग-अलग बेचना था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया। सीओ ने बताया कि आरोपित पहले से ही मादक पदार्थों की बिक्री का काम करते हैं। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत चार लाख रुपये आंकी गई है। जसपुर में जिस व्यक्ति से स्मैक खरीदी गई थी व रामनगर में जिन लोगों को डिलीवरी देनी थी। उनके नाम सामने आए हैं। जांच चल रही है।

उत्तराखंड : गन्ने के खेत में नाबालिग युवती से दुष्कर्म, 64 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

फ्रांस की महिला कपकोट में चरस तस्करी में पकड़ी गई

UGC net 2021 exam का रिजल्ट हुआ जारी, कीजिए download

जल्द आ रहा है – निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार का ‘क्राइम अलर्ट उत्तराखंड’

ADVERTISEMENTS