HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : गन्ने के खेत में नाबालिग युवती से दुष्कर्म, 64...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : गन्ने के खेत में नाबालिग युवती से दुष्कर्म, 64 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्ट, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां एक शर्मसार कर देने वाली घटना में एक 64 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की को घर से जबरन घसीटते हुए गन्ने में खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र के मिस्सरवाला की है। यहां एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी नाबालिग युवती जब घर में अकेली थी तब पड़ोस में रहने वाले विजय 64 साल पुत्र अमर सिंह ने बलात्कार किया। उसने युवती के साथ गलत हरकत की। फिर उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गया, जहां युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 363, 376, और POCSO Act की धारा 56 के तहत मामला दर्ज किया है। Doiwala SSI Raj Vikram Panwar ने बताया कि आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति इससे पूर्व भी बलात्कार के एक मामले में जेल जा चुका है। यह इसके द्वारा की गई दूसरी वारदात है। फिलहाल मामले की जांच महिला एसआई रश्मि रावत द्वारा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments