HomeBreaking Newsकाशीपुर ब्रेकिंग : दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत,...

काशीपुर ब्रेकिंग : दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

काशीपुर। काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई । हादसा मानपुर रोड पर हुआ। हादसे में एक युवक घायल भी हुआ है। उसका उपचार मानपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक कुमाऊं कालोनी में कल एक शादी थी। इसीलिए उनके पड़ोस में रहने वाले नजाकत कली का 18 वर्षीय बेटा उबेश तथा नवाबजान का बेटा नवीजान बाइक पर सवार होकर आज सुबह लगभग नौ बजेकपड़े व जूते खरीदने बाजार जा रहे थे। इसी बीच गढ़ी नेगी में एक मटर प्लांट में काम करने वाला जसपुर के वीरपुरी गांव निवासी 22 वर्षीय संजीव गढ़ीनेगी बाइक से वैशाली कालोनी निवासी अपने रिश्तेदार के घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था।
मानपुर रोड पर दोनों बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सवार छिटक कर दूर जा गिरे। उबेश और संजीव दोनों की ही इस भीषण दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि नवीजान बुरी तरह घायल हो गया जिसे पास में ही स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।
उधर दुर्घटना की सूचना पर सीओ प्रमोद कुमार, कोतवाल संजय पाठक पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments