HomeBreaking Newsचोरी की 09 मोटर साइकिलों के साथ दो शातिर चोर चढ़े पुलिस...

चोरी की 09 मोटर साइकिलों के साथ दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जंगल में छुपा कर रखी थी चोरी की बाइकें

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

मल्लीताल पुलिस ने चोरी की 9 मोटर साइकिलों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चुराई गई मोटर साइकिलें जंगल से बरामद कर ली गई हैं। एसएसपी नैनीताल ने आज मीडिया के समक्ष इस मामले का खुलासा किया। बरामद बाइकों की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण ​मीणा ने बताया कि कोतवाली मल्लीताल में पूर्व में हुए वाहन चोरियों के संबंध में वादीगण भूपेन्द्र सिंह अधिकारी निवासी रूकुट कम्पाउण्ड मल्लीताल नैनीताल, फैजान पुत्र अब्दुल निवासी जुबली हॉल थाना मल्लीताल जनपद नैनीताल, दीपांशु पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी जसपुर थाना जसपुर ऊधम सिह नगर हाल निवासी गवर्मेन्ट पॉलीटेक्निक नैनीताल तथा मुकेश पाण्डेय पुत्र गिरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी खुर्पाताल कोतवाली मल्लीताल जनपद नैनीताल ने लिखित तहरीरें दी थी। जिनके आधार पर कोतवाली मल्लीताल पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमे पंजीकृत हुए थे।

बताना चाहेंगे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त मामलों के शीघ्र सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध एवमं यातायात नैनीताल डॉ० जगदीश चन्द्र को विशेष टीम गठित कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नि​र्देशित किया गया था। इसी क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल प्रमोद साह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल हेम चन्द्र पन्त के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उप-निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

नैनीताल के अलावा ल्द्वानी, बाजपुर, रामनगर में भी की चोरियां

पुलिस टीम द्वारा मल्लीताल क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग चोरी के वाहनो को ले जाते हुए दिख रहे थे। जिसके पश्चात संदिग्धों की शिनाख्त व माल मुकदमाती की बरामदगी हेतु गठित टीम द्वारा क्षेत्र में मुखबिर मामूर कर पतारती सुरागरसी की गई। 25 मई को मुखबिर की सूचना पर मंगोली क्षेत्र से 02 (दो) आरोपियों को थाना क्षेत्र के रूकुट कम्पाउण्ड से माह अप्रैल में चोरी हुई अपाचे मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों से सख्ती से अन्य चोरी हुई मोटर साइकिलों के संबंध में पूछताछ करने पर इनके द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत के अतिरिक्त हल्द्वानी, बाजपुर, रामनगर आदि क्षेत्रो से भी मोटर साइकिलें चोरी करने की बात स्वीकारी।

मोटर साइकिलों को छुपाया था जंगल में

उन चोरी की 08 मोटर साइकिलों को मंगोली क्षेत्र में ही नलनी के पास जंगल में छिपाई होने की बात कहते हुए बरामद करने की बात कही। जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा पकडे गये आरोपियों की निशानदेही पर नलनी के पास सड़क से करीब 100 मीटर अन्दर जंगल से चोरी की 08 अन्य मोटर साइकिलें बरामदगी की गयी। आरोपियों द्वारा उक्त मोटर साइकिलों को मल्लीताल, हल्द्वानी रामनगर, बाजपुर आदि क्षेत्रो से चोरी करना बताया गया।

चोरी के आरोप में दीपक सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी ग्राम घूग्धू खाम तहसील व जिला नैनीताल उम्र 24 वर्ष तथा आकाश पुत्र रुप राम सिंह निवासी खुशाल पुर नियर गुरुद्वारा बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर उधमसिंह नगर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट (मल्लीताल), एसआई विजय कुमार (चौकी प्रभारी मंगोली), कांस्टेबल बृजमोहन (मल्लीताल), वीरेन्द्र गोले (मल्लीताल), राजेश कुमार (चौकी मंगोली), शाहिद अली (मल्लीताल), मनीष कुमार (चौकी मंगोली), हेड कांस्टेबल सुमित चौधरी शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त मामले के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को 2,500 रुपये से पुरस्कृत करने के घोषणा की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments