HomeBreaking Newsचंपावत ब्रेकिंग: पाटी के गडयूड़ा में आग से दो मंजिला मकान...

चंपावत ब्रेकिंग: पाटी के गडयूड़ा में आग से दो मंजिला मकान खाक, परिवार के लोगों ने भागकर बचाई जान

ADVERTISEMENTS

चम्पावत। पाटी विकास खंड के ग्राम पंचायत गडयूड़ा में शुक्रवार की रात आग लगने से एक दो मंजिला मकान जल कर खाक हो गया। गनीमत रही कि मकान में रह रहे परिवार के सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि आग की लपटों से पड़ोसी के मकान को भी क्षति पहुंची है। जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब एक बजे हयात राम पुत्र हर राम के मकान में अचानक आग लग गई।आग के विकराल रूप को देखते हुए परिवारजनों ने भाग कर जान बचाई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया। कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग की लपटों से पड़ोसी दीवान राम पुत्र हर राम के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। अग्निकांड में दोमंजिला मकान पूरी तरह से खाक हो गया ।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

ब्रेकिंग न्यूज: चमेली ने अपने तीन भंवरों के साथ मिलकर पति को ऐसे हटाया रास्ते से, जब खुली कलई तो पुलिस भी रह गई हैरान
जिससे करीब आठ से दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की ख़बर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किए किन्तु आग के विकराल रूप के सामने किसी की नहीं चली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची किन्तु तब तक सब जल कर खाक हो चुका था। शनिवार की सुबह क्षेत्रीय पटवारी ललित मोहन व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खरही नवीन गोस्वामी ने नुकसान का जायजा लिया। साथ ही घटना की जानकारी विधायक पूरन सिंह फर्तयाल व जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी। फिलहाल आज लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments