जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गये।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उनकी मौत हो गयी। शहीद जवानों की पहचान नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमेन सुखबीर सिंह के रूप में की गयी है।
ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS


