किच्छा न्यूज : बंडिया के दो लोगों पर अमानत में खयानत और धमकाने का आरोप, केस दर्ज

0
खनन के डंपर जब्त किए जाने पर वाहन स्वामियों ने जताया रोष
खनन के डंपर जब्त किए जाने पर वाहन स्वामियों ने जताया रोष

किच्छा। पुलिस ने गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने सहित अमानत में खयानत करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच व आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। कोतवाली पुलिस ने खेड़ा कॉलोनी, वार्ड नंबर 18, रुद्रपुर निवासी सलीम अंसारी पुत्र फैजुर रहमान की तहरीर पर ग्राम बंडिया, किच्छा निवासी गण जुल्फिकार पुत्र अबरार हुसैन तथा मोहसीन पुत्र जुल्फकार के खिलाफ अमानत में खयानत ,गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS