HomeAccidentब्रेकिंग दिल्ली : कश्मीरी गेट के पास ट्रक ने स्कूटी सवार को...

ब्रेकिंग दिल्ली : कश्मीरी गेट के पास ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, दो की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में आज (बुधवार) की सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कश्मीरी गेट के पास शास्त्री पार्क की तरफ से आ रहे एक ट्रक (टाटा 407) ने एक स्कूटी सवार और सड़क के किनारे मौजूद 3 लोगों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।

ADVERTISEMENTSAd

मरने वालों में स्कूटी सवार भी शामिल है। आरोपी ड्राइवर अतीक मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह एक बेकाबू ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया जिसके बाद इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments