HomeUttarakhandAlmoraरानीखेतः अवैध वन संपदा के साथ दो लोग गिरफ्तार

रानीखेतः अवैध वन संपदा के साथ दो लोग गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेतः रानीखेत थाना पुलिस ने चौकी मजखाली के सामने तिराहे पर चेकिंग के दौरान आज अवैध रुप से परिवहन की जा रहे चीड़ के दर्जनों तख्ते व बल्लियां बरामद की। इसमें चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

महिंद्रा पिकअप संख्या यूके 01 सीए-1017 से चीड़ की लकड़ी के 34 तख्ते व 15 बल्ली अवैध बरामद हुई। इस वन सम्पदा को अवैध परिवहन करने पर वाहन चालक नारायण सिंह पुत्र गंगा सिंह बोरा निवासी टाना, सोमेश्वर, अल्मोड़ा तथा एक अन्य व्यक्ति प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम बजगल, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों तथा बरामद वन सम्पदा को मय पिकअप अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए वन अधिनियम के अन्तर्गत वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन सौन, हेड कानि0 शमीम अहमद, कानि0 कमल गोस्वामी व होमगार्ड अलीम अहमद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments