HomeUttarakhandAlmoraभाषा—संस्कृति : कुमाऊंनी लेखन में इस दफा दो नये पुरस्कार

भाषा—संस्कृति : कुमाऊंनी लेखन में इस दफा दो नये पुरस्कार

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा, 11 अगस्त। कुमाऊंनी भाषा—साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी अल्मोड़़ा द्वारा कुमाऊंनी साहित्य के ​विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट लेखकों को हर साल सम्मानित किया जाता है। इस दफा दो नये पुरस्कार भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि कुमाऊंनी भाषा साहित्य के विकास के लिए अनवरत प्रयासरत कुमाऊंनी भाषा—साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी, अल्मोड़़ा द्वारा कुमाऊंनी भाषा प्रेमियों के आर्थिक सहयोग से वर्ष 2009 से साहित्य की तमाम विधाओं के उत्कृष्ट एवं नामचीन लेखकों को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार वर्ष 2020 में भी दिया जाने हैं। इस बार इन पुरस्कारों में केएन जोशी स्मृति अनुवाद लेखन पुरस्कार और गंगा अधिकारी स्मृति नाटक लेखन पुरस्कार को भी शामिल किया गया है। कुमाऊंनी भाषा के विकास व संरक्षण के लिए सालों से प्रयासरत कुमाऊंनी मासिक पत्रिका पहरू के संपादक एडवोकेट हयात सिंह बिष्ट ने यह जानकारी भाषा प्रेमियों को दी है। उन्होंने इन पुरस्कारों के लिए उत्कृष्ट लेखकों के संबंध में भाषा प्रेमियों से सुझाव मांगे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments