HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: जंगल में आग लगाते रंगेहाथों पकड़े दो नेपाली

Bageshwar Breaking: जंगल में आग लगाते रंगेहाथों पकड़े दो नेपाली

ADVERTISEMENTS

—10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला, निजी मुचलके पर छोड़ा
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
दक्षिणी खबडोली आरक्षित वन में आग लगाने पर वन विभाग की टीम ने दो नेपाली मजदूरों को रंगेहाथ पकड़ा है। उनसे दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला है और निजी मुचलका जमा करने पर छोड़ दिया है। वन विभाग की कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया है।

वनों में आग लगाने वालों पर वन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। खबडोली आरक्षित वन कक्ष संख्या चार में दो नेपालियों को आग लगाते हुए स्थानीय लोगों ने देखा। जिसकी सूचना वन विभाग को दी। गश्त कर रही टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया। लेकिन उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं करने को माफी मांग ली। वन में लगी आग को भी स्वयं बुझाया। जिसके बाद वन विभाग ने दोनों को दस हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया। आरओ श्याम सिंह करायत ने कहा कि वनों को आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उन्होंने कहा कि बीड़ी, सिगरेट आदि पीने के बाद उसे जलते हुए भी नहीं फेंके। वनों की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। ग्रामीण भी वन विभाग को हरसंभव मदद कर रहे हैं। वनाग्नि से जहां वन्यजीव खतरे में रहते हैं। वहीं, पर्यावरण भी दूषित होता है। ग्लोबल वार्मिंग से सूचना विश्व चिंतित है। उन्होंने कहा कि वनों को बचाने के लिए टीम लगतार गश्त कर रही है। आग लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में त्रिलोचन कांडपाल, चंदन राम, खीम सिंह रौतेला, संजय कठायत, संतोष कुमार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments