HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का...

Almora News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिवस, दीर्घायु की कामना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तक के सफर को पूरा किया है। इसमें उनकी मजबूत इच्छाशक्ति ईमानदारी व समर्पण व निष्ठा परिलक्षित होती है। सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपना सामाजिक जीवन पूरा किया और प्रचारक रहते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में भाजपा की एक ईमानदार सरकार प्रदेश में काम कर रही है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा अजय वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत शाह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, राजीव गुरुरानी, कृष्ण बहादुर सिंह, कमल सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, रमेश मेर, चंदन लाल टम्टा, करन टम्टा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नगर महामंत्री व नगर पालिका सभासद मनोज जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments