सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। यहां खीनापानी क्षेत्र अंतर्गत सिरसा गांव में दिन दहाड़े गुलदारों की दस्तक से ग्रामीण खौफजदा हैं। शनिवार को करीब ढाई बजे दो गुलदार सड़क पार करते देखे गए।
ADVERTISEMENTS
स्थानीय निवासी खीम सिंह जीना व मोती सिंह जीना ने बताया कि क्षेत्र में जबरदस्त दहशत है। यह गुलदार कभी भी हमला कर सकते हैं। पालतू जानवर भी जंगल में घूमते हैं। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज शनिवार दोपहर दो गुलदार सरेआम सड़क पार करते देखे गए हैं। जिससे यह साफ हो गया है कि अब हिंसक वन्य जीवों में इंसानों के प्रति भय बहुत कम रह गया है। उन्होंने वन विभाग से गुलदारों को पिंजरे में कैद कर मानव आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।