ब्रेकिंग देहरादून : दून मेडिकल कालेज में दो मौतें, मरने वाला एक युवक नैनीताल जिले का, सैंपल कोरोना टेस्ट को भेजे,रिपोर्ट का इंतजार

0
Haridwar: Dead body of youth found in stone crusher under suspicious circumstances.
सांकेतिक फोटो

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराए गए एक युवक और एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वे कोरोना से पीड़ित थे अथवा नहीं यह पता करने के लिए उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए हें। रिपोर्ट आने पर ही इनके शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। फिलहाल उनकी मौत के कारणों के बारे में कुछ भी दावे के साथ नहीं कहा जा रहा है।
जानकारी मिली है कि 23 वर्षीय एक युवक को मंगलवार की दोपहर कोरोनेशन अस्पताल से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। युवक को बदन दर्द, बार-बार चक्कर आने की शिकायत थी। दून अस्पताल में उसे आइसीयू में रखा गया था। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से नैनीताल का रहने वाला था और यहां एक प्राइवेट स्कूल में खाना बनाने का काम करता था। इसके अलावा 65 वर्षीय बुजुर्ग को सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी।


ADVERTISEMENTS

जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
FTYwl1FqGnrLIxCmiP9RHe

बताया गया कि 21 मार्च को वह दुबई अपने बेटे के पास से लौटे थे। दिल्ली में उन्हें 14 दिन संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया। जहां उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सात अप्रैल को वह दून पहुंचे और उसके बाद से अपने घर पर ही आइसोलेशन में थे।

ADVERTISEMENTS