HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज :उधमसिंह नगर में 17, बागेश्वर में 6, नैनीताल में 4...

ब्रेकिंग न्यूज :उधमसिंह नगर में 17, बागेश्वर में 6, नैनीताल में 4 और अल्मोड़ा में मिले दो कोरोना सं​क्रमित, पढ़िये पूरी खबर…

देहरादून। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 नए मरीज सामने आए हैं। इस तरह प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3093 हो गई है। आज आए मामलों में अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर में 6, देहरादून में 8, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी में 1—1, नैनीताल में चार, यूएस नगर में 17 और उत्तरकाशी में 5 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों से 21 मरीज कोरोना पर विजय प्राप्त करके अपने घरों को वापस लौट गए हैं। इस तरह अब तक 2502 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। प्रदेश में अब कुल 522 एक्बिटव केस बचे हैं।
अल्मोड़ा से पाजिटिव आए मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बागेश्वर में छह सं​क्रमित कानपुर से वापस लौटे हैं। नैनीताल में पाजिटिव पाए गए चार में से तीन लोग दिल्ली से लौटे हैं जबकि एक व्यक्ति मेडिकल कालेज हल्द्वानी में भर्ती था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments