HomeBreaking Newsएम्स ऋषिकेश में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत

एम्स ऋषिकेश में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित दो कोविड पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि मोहल्ला ब्रह्मपुरी, नूरपुर बिजनौर, यूपी निवासी निवासी 64 वर्षीय पुरुष जो कि बीते 15 अगस्त को पेट में सूजन और लीवर की समस्या को लेकर एम्स आया था, उक्त व्यक्ति को पिछले 15 दिनों से पेट में सूजन थी। जांच में उसे एक्यूट अनीमिया व लीवर की गंभीर बीमारी पाई गई। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTS

उक्त मरीज की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी रविवार सुबह मौत हो गई। दूसरा मामला आदर्शनगर रुड़की, हरिद्वार निवासी 66 वर्षीया महिला का है। यह महिला हाईपरटेंशन और सांस लेने में दिक्कत आने पर बीती 21 अगस्त को एम्स आई थी। उसे हाईपोथाइरॉएडिज्म की शिकायत के साथ ही सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, जिसकी कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। लिहाजा उसे उपचार हेतु कोविड आईसीयू में रखा गया। उक्त महिला ने उपचार के दौरान रविवार की तड़के दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments