रीमा चौकी पुलिस ने 15 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार पुलिस अभियान पर है।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत अभियान चलाया जा रहा है। रीमा पुलिस ने चेकिंग के दौरान चलकाना गांव निवासी गोपाल सिंह पुत्र दान सिंह और ललित सिंह पुत्र शेर सिंह को अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। दोनों से 15 पेटी अंग्रेजी शराब की 180 बोतल बरामद की गई हैं। आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। एक वाहन भी आरोपितों से सीज किया गया है। टीम में एसआइ प्रहलाद सिंह, आरक्षी संजय लाल, संतोष सिंह, राजेश भट्ट, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।