HomeCrimeनैनीताल न्यूज : पत्रकार के घर में देर रात घुसे दो शराबी,...

नैनीताल न्यूज : पत्रकार के घर में देर रात घुसे दो शराबी, बेटे ने टोका तो बोले- हू आर यू

नैनीताल।बीती रात्रि जनपद नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार ललित जोशी व उनके पुत्र हर्षित जोशी के साथ दो युवकों ने शराब पीकर उनके घर उनके साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
जोशी ने इसकी शिकायत मल्लीताल कोतवाली में देर रात में की तो पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों लोगों को उनके घर से शराब के नशे में अपनी हिरासत में ले लिया । जोशी का कहना था कि वह टीचर्स क्वार्टर ब्रेसाइड में अपने पुत्र व पुत्री के साथ रहते हैं। बीती रात्रि रविशंकर आर्य उर्फ सूरज व राजेश टम्टा नाम के दो अपरिचित युवक शराब पीकर गेट खोलकर घर के अंदर आने की कोशिश कर रहे थे। जब जोशी के पुत्र हर्षित जोशी ने पूछताछ की तो वे उससे ही पूछने लगे कि वह कौन यह पूछने वाला कौन होता है। उन्होंने पिता पुत्र के साथ गालीगलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
देर रात्रि ही जोशी ने अपने पत्रकार साथियों को इसकी सूचना दी । जिसमें कोतवाली में नगर के अन्य पत्रकार भी पहुंचे। यहां आरोपितों द्वारा दो अन्य गवाहों की मौजूदगी में लिखित माफी मांग लिये जाने पर समझौता हो गया। यहाँ बता दें दोनों लोगों का मेडिकल भी किया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई थी। वहीं इन दोनों लोगों का चालान भी किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments