भीमताल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी की स्वास्थ्य विभाग ग्रामसभा बबियाड़ के बिरसिग्याँ में प्रवासी व्यक्तियों का थर्मल स्कैनिंग कर स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया। साथ ही उनको घरों में ही क्वांरेटाईन करने के निर्देश दिए। टीम ने सामाजिक दूरी बनाने के साथ समय-समय पर हैंड वॉश, व आवश्यक वस्तुओं को सैनेटाइज करने को भी कहा। इस दौरान फार्मेसिस्ट अमित कुमार गौतम व समस्त स्वास्थ टीम, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार, धर्मपाल, राजेन्द्र प्रसाद, आशा कार्यकर्ती व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द्र टम्टा उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


