Twitter से होगी बंपर कमाई, ये है मॉनेटाइजेशन की शर्ते – जानिए सबकुछ

Twitter Monetization Eligibility Plan | YouTube, Facebook और Instagram के बाद अब यूजर्स Twitter से भी बंपर कमाई कर सकते हैं। जी हां Twitter का…

Twitter से होगी बंपर कमाई, ये है मॉनेटाइजेशन की शर्ते - जानिए सबकुछ

Twitter Monetization Eligibility Plan | YouTube, Facebook और Instagram के बाद अब यूजर्स Twitter से भी बंपर कमाई कर सकते हैं। जी हां Twitter का मोनेटाइजेशन प्लान लॉन्च हो गया है। अगर आप Twitter (X) से कमाई करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। तो आइए जानते हैं आप Twitter से कमाई कैसे कर सकते हैं और क्या है एलिबिलिटी की शर्ते।

Twitter का नाम और लोगो बदलकर अब X हो चुका है। हालांकि वेब वर्जन का URL Twitter.com ही है, लेकिन कंपनी ने अब इसकी पहचान को बदलकर X कर दिया है। इसके साथ ही ऐलॉन मस्क ने इस प्लेटफॉर्म पर Ads रेवेन्यू शेयरिंग की शुरुआत कर दी है। यानी यूजर्स के ट्वीट में दिखने वाले ऐड्स से जो पैसे आएंगे, कंपनी उसका एक हिस्सा क्रिएटर्स के साथ शेयर करेगी।

Twitter पर एलिबिलिटी की शर्त

कंपनी का दावा है कि रेवेन्यू शेयर से Twitter (X) के यूजर्स को कमाई का एक नया तरीका मिलेगा। ये फीचर भारत समेत दुनियाभर के सभी रीजन में जारी कर दिया गया है। इसके लिए यूजर का सबसे पहले वेरिफाइड होना जरूरी है। ध्यान रहें कि Twitter पर वेरिफिकेशन बैज अब Blue सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। आगे पढ़ें…

एलिजिबल क्रिएटर्स के पास कम से कम 1.5 करोड़ इम्प्रेशन पोस्ट्स पर होना चाहिए। ये इम्प्रेशन पिछले 3 महीनों में होना चाहिए। इसके अलावा क्रिएटर्स के अकाउंट पर 500 फॉलोअर्स होना भी जरूरी है। एलिजिबल यूजर्स के पास पेमेंट क्लेम करने के लिए Stripe अकाउंट होना चाहिए। Stripe एक पेमेंट सर्विस प्रोवाइड है।

Twitter इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ही रेवेन्यू शेयरिंग के लिए करता है। यूजर्स को क्रिएटर सब्सक्रिप्शन और ऐड्स रेवेन्यू शेयरिंग दोनों के लिए अप्लाई करना होगा। अगर यूजर्स ऐड्स शेयरिंग रेवेन्यू के किसी नियम को तोड़ता है, तो उसे इस प्रोग्राम से बाहर कर दिया जाएगा। आगे पढ़ें…

पेमेंट क्लेम कैसे कर सकते हैं ?

पेमेंट क्लेम करने के लिए आपको सबसे पहले मॉनेटाइजेशन के ऑप्शन पर जाना होगा। ये ऑप्शन साइड मेन्यू में मिलेगा. Join and Setup Payouts पर क्लिक करते ही आपको पेमेंट प्रॉसेसर Stripe पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे। यहां यूजर्स को एक अकाउंट सेटअप करना होगा। पेमेंट को एक्सटर्नर बैंक अकाउंट से ट्रांसफर के लिए एक्सेस करना होगा।

यूजर्स को रेगुलर इंटरवल पर पेआउट मिलता रहेगा। जैसे ही कोई यूजर 50 डॉलर की कमाई कर लेता है, तो वो पैसों को निकाल सकता है। अगर कोई यूजर्स एलिजिबल है, तो उन्हें 31 जुलाई से पेमेंट मिलने लगेगी।

अपने एरिया में DM जितनी होती है SDM की पावर Click Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *