HomeAccidentदर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र में मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,...

दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र में मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 12 की मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

बुल्धाना/नागपुर। महाराष्ट्र के बुल्धाना जिले में समृद्धि राजमार्ग परियोजना में मजदूरों को लेकर जा रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 मजदूरों की मौत हो गयी।

ADVERTISEMENTSAd

सूत्रों ने बताया कि लोहे की छड़ों से लदा हुआ ट्रक बुल्धाना में सिंधखेद राजा गांव के पास समृद्धि राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य जख्मी हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को दूसरे शहरों में रेफर किया जा रहा है।

घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोग दुर्घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने राहत तथा बचाव कार्य में काफी मदद की। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है। हादसे में मारे गए मजदूरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

नैनीताल : वीरभट्टी पुल के पास भारी भूस्खलन, केमू बस से यात्रियों ने भाग कर बचाई जान, देखें वीडियो

UKSSSC ने वन आरक्षी के 894 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments