नैनीताल। शुक्रवार शाम के करीब ज्योलिकोट भवाली मार्ग वीरभट्टी पुल के पास पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने लगा। मार्ग पर उस समय केमू की बस यात्रियों को लेकर जा रही थी गनीमत रही कि बस ड्राइवर ने समय रहते भूस्खलन होते देख लिया और यात्रियों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।