ब्रेकिंग न्यूज : त्रिवेंद्र की कैबिनेट का निर्णय- नहीं कटेंगे कर्मचारियों के वेतन भत्ते

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने मीडिया को कैबिनेट के निर्णयों…

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने मीडिया को कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कैबिनेट के निर्णय के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के वेतन भत्ते नहीं कटेंगे, मुख्य सचिव से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक एकदिवसीय वेतन कोविड-19 फंड में जमा कराएंगे। इस वित्तीय वर्ष में शेष महीनों से एक दिवसीय वेतन कोविड-19 फंड में लिया जाएगा। सभी विधायकों का 30 फ़ीसदी भत्ते सरकार की ओर से काटने का निर्णय लिया गया।
सभी दायित्व धारियों का 5 दिन का वेतन प्रत्येक महीने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा।
कौशिक के अनुसार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना को हरी झंडी मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *