कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता त्रिलोचन जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार किया।
कार्यकर्ताओं ने पाण्डेखोला, न्यू मनोहरपुर, पोखर, मल्ला टाना और अनु. जाति बस्ती पाण्डेखोला ग्रामीण में डोर टू डोर प्रचार कर जनता से मंहगाई, रोजगार और गैस के दामों से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मत की अपील की। इस दौरान अनेक लोगों ने कांग्रेस के प्रति आस्था व्यक्त करके सदस्यता ग्रहण की।
प्रचार में पूर्व सभासद कमल पन्त, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पंकज वर्मा, जया जोशी, एनडी पाण्डेय, स्मिता जोशी, सोनिया कर्नाटक, निर्मला पाण्डेय, मोईन कुरॆशी, भुवन कुमार, कलीम कुरैशी, राधा टम्टा, मिताली, कविता, रूपा, शान्ति थापा, मुदित टम्टा, कुणाल टम्टा, मिहिर टम्टा सहित अनेक लोग शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।