HomeUttarakhandAlmoraगरजे राहुल, कहा "सिर्फ चुनिंदा अरबपतियों के लिए काम कर रही मोदी...

गरजे राहुल, कहा “सिर्फ चुनिंदा अरबपतियों के लिए काम कर रही मोदी सरकार”

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd
Modi government working only for select billionaires : Rahul Gandhi

अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दन्या में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किये। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केवल पांच—दस अरबपतियों के लिए काम कर रही है और उसे जनता की समस्या से कुछ लेना—देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को यह जवाब भी देना होगा कि उत्तराखंड में तीन—तीन मुख्यमंत्री क्यों बदले गये।

गुरूवार को अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा के दन्या में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। अपने भाषण में राहुल गांधी ने खास तौर पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई आदि के मुद्दे पर कुछ बोलने तक को तैयार नहीं है प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि यदि उत्तराखंड में उसकी सरकार बढ़िया काम कर रही है तो तीन मुख्यमंत्री बदलने की नौबत कैसे आई।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी एक समय में रोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार के मामले पर जमकर बोलते थे। कालाधन तो उनका प्रमुख मुद्दा था, हर खाते में 15 लाख रुपये देने की बात भी उन्होंने कही थी। कालेधन को टारगेट करने के लिए ही नोटबंदी की गई थी, लेकिन अब यह सभी मुद्दे मोदी सरकार भूल चुकी है। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केवल पांच—दस अरबपतियों के लिए ही काम कर रही है। जो सरकार जनता के लिए रोजगार का सृजन नहीं कर सकती, किसानों व व्यापारियों के हितों के खिलाफ फैसले लेती है, उसे सत्ता में बने रहने का हक नहीं है।

राहुल ने कहा कि आज आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। किसान आत्महत्या करने को विवश हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो रोजगार के नव द्वार खोले जायेंगे, स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा और जनता को महंगाई से निजात दिलाई जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। राहुल गांधी की सभा में काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोग कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते देखे गये।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments