सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी
भाजपा की नैनीताल क्षेत्र से विधायक सरिता आर्या ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने के लिए यहां तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर शिरकत की।
अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया जायेगा ऐतिहासिक नंदादेवी महोत्सव, इस बार यह रहेगा खास
विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा गरमपानी बाजार से सुयालबाड़ी तक निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग देश भक्ति से ओत-प्रोत जागरूकता नारे लगाते चल रहे थे। खास बात यह रही कि इस यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने भी सहभागिता निभाई। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
इस अवसर पर बेतालघाट प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा में शिरकत करने वालों में विधायक सरिता आर्य के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, अनु मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुवन आर्य, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, जिला सह सोसल मीडिया प्रभारी पंकज सूर्या, कौशिक जीना आदि शामिल हुए।