बागेश्वर: बापू व शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित, योगदान को किया याद

👉 पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जयंती, जगह—जगह कार्यक्रम सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।…

बापू व शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित, योगदान को किया याद

👉 पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जयंती, जगह—जगह कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील व सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर उन्हें पुष्प सुमन अर्पित किए ओर श्रद्धांजलि दी गई। उनके जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने विकास भवन में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। तिवारी ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। शास्त्री ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खडे़ होने का रास्ता दिखाया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी मोनिका ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला कार्यालय व विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अहिंसा व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम व अन्य भजनों का भी गायन किया गया।
चौक बाजार से निकली प्रभात फेरी

बागेश्वर: सुबह छह बजे चौक बाजार से प्रभात फेरी निकाली गई, जो बस स्टेशन होते हुए नुमाईशखेत स्थित स्वराज भवन के समीप गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त हुई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 14 से 17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के साथ ही ओपन बालक एवं बालिका वर्ग की भागीरथी बार्इपास से क्रांस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। 14 से 17 आयु बालक वर्ग में हिमांशु आर्या प्रथम, द्वितीय तनुज गोस्वामी तथा तृतीय स्थान पर दीपांशु आर्या रहे, वहीं बालिका वर्ग में डॉली फर्स्वाण प्रथम, वरुण कार्की द्वितीय तथा सुमन नेगी तृतीय स्थान पर रही। ओपन बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर मनीष कुमार, द्वितीय सुनील कुमार तथा तृतीय पंकज सिंह वहीं ओपन बालिका वर्ग में सोना टाकुली प्रथम, द्वितीय स्थान पर कविता तथा तृतीय स्थान पर मोनिका बघरी रही।

इस मौके पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्र सिंह, मुख्य, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गीतांजलि बंगारी, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, तहसीलदार दीपिका आर्य, प्रशासनिक अधिकारी भगत सिंह भौर्याल, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी भवगत प्रसाद पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, सहित कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील कार्यालय, कोषागार, निर्वाचन, आपदा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार आर्या ने किया।
कांग्रेसियों ने किया गांधी व शास्त्री को याद

बागेश्वर: कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा की आज गांधी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की उनके किए गए कार्य को याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र परिहार, गोपाल राम आर्य, किशन कठायत, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कवि जोशी आदि मौजूद रहे
एनएसयूआई ने बांटे फल

बागेश्वर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने जिला अस्पताल में मरीज को फल वितरण कर मरीजों का हाल जाना, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। उन्होंने कहा अस्पताल की छत पर निर्माणधीन कार्य चल रहा है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा उसे अधूरा छोड़ा गया है, जिससे कमरों में पानी टपक रहा है। जिला प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन से समस्या दूर करने की मांग की है। इस मौके पर दर्शन जोशी, दिव्यांशु, दीपांशु भट्ट, सुनील कुमार, विन्नु खलपटिया आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपा ने माल्यार्पण कर गाई रामधुन

बागेश्वर: जिले में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जंयती धूमधाम के साथ मनाई गई। दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ता गरुड़ मार्ग स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे। यहां माल्यार्पण किया और रामधुन गाया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, गौरव दास, सुनीता टम्टा, संजय परिहार, मनोज ओली, पुष्पा देवी, रमेश चंद्र तिवारी, मथुरा प्रसाद, दामोदर जोशी आदि मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा

बागेश्वर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयेाजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने दोनों के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण किया। सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सलामी दी गई।
न्यायालय परिसर से गोमती पुल तक सफाई

बागेश्वर। जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले में गांधी जयंती मनाई गई। जिला जज राजीव कुमार खुल्बे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह, एवं सीनियर सिविल जज नीरज कुमार ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पुष्प चढ़ाए। इसके अतिरिक्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के द्वारा जिला न्यायालय परिसर से गोमती पुल तक सफाई अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *