HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: फ्री हेल्थ कैंप में 526 का इलाज, डॉ. अजयपाल बोले- नशा...

अल्मोड़ा: फ्री हेल्थ कैंप में 526 का इलाज, डॉ. अजयपाल बोले- नशा रोकना जरूरी

➤ जिला कांग्रेस के सहयोग से मजखाली में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली में कांग्रेस पार्टी अल्मोड़ा के सहयोग से बृजलाल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर हल्द्वानी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाया गया। शिविर का क्षेत्र के करीब 526 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में बृजलाल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के निदेशक डा. अजयपाल ने पहाड़ में युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने पर गंभीर चिंता जताई और नशे की प्रवृति को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित राणा, गाईकोलॉजी डॉ. प्रियल तिवारी, फिजिशियन डॉ. राजेश चौरासिया, जनरल सर्जन डॉ. अमरेन्द्र कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बसवराज हजगे आदि की टीम ने मरीजों का चेकअप कर उन्हें उपचार दिया। शिविर में रोगियों की निःशुल्क जांच की गई और दवाईयां भी मुफ्त दी गईं। शिविर में 526 लोगों ने स्वास्थ परीक्षण कराया। शिविर में मौजूद बृजलाल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर हल्द्वानी के निदेशक डॉ. अजय पाल ने कहा कि वर्तमान में मौसम परिवर्तन से पहाड़ों में तमाम रोगों ने लोगों को घेर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि नशा भी पहाड़ के लिए चिंताजनक बना है। युवा नशे के गिरप्त में फंसते जा रहे हैं। जो बेहद चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे को दूर रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से नशामुक्त समाज बनाने के लिए आगे आने की अपील की।

डा. पाल ने बताया कि पाल ग्रुप चिकित्सा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। जरूरतमंद युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में पाल ग्रुप द्वारा मदद की जा रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, शिवराज नयाल, पूरन सिंह अधिकारी, प्रताप सिंह बजेठा, शिव सिंह, कुन्दन सिंह परिहार, मदन लाल, मनोज वर्मा, बहादुर मेहता, रमेश भाकुनी, किशोर नयाल, जिला पंचायत सदस्य संतोष आर्या, उमेश अधिकारी, ललित मेहता, देवेन्द्र विष्ट, गौरव अधिकारी, किशोर अधिकारी, पान सिंह बिष्ट, पंकज पाठक, पवन मेहरा, महेश नेगी, गीतेश नगरकोटी, रंजीत नयाल, कमला आर्या, संदीप जंगपांगी, देव सिंह कनवाल आदि ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments