हल्द्वानी ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी गम्भीर

0
UP News : ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को रौंदा; तीन मासूमों की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल
सांकेतिक फोटो

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

सड़क हादसे में घायल युवक की यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मदनपुर, गौलापार निवासी 27 वर्षीय शुभम बसेड़ा पुत्र जगदीश बसेड़ा अपने दोस्त नमन चुफाल के साथ भीमताल गया हुआ था। बताया जा रहा है कि देर रात वापस लौटने के दौरान उनकी कार सलड़ी के पास अनियंत्रित हो गई और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में शुभम व नमन बुरी तरह घायल हो गये। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला और उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई, जबकि नमन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

यूपी : एक विकेट और गिरा – भागमभाग जारी, मंत्री धर्म सिंह सैनी और तीन विधायकों ने आज दिया इस्तीफा

अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, ऐसे बची 07 यात्रियों की जान

उत्तराखंड : अंगीठी की गैस से दम घुटने पर महिला की मौत, मुंबई से आई थी गांव

UKSSSC ने निकाली विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू आवेदन

ADVERTISEMENTS