HomeUttarakhandNainitalपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भ्रमण के कारण बदला ट्रैफिक रूट

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भ्रमण के कारण बदला ट्रैफिक रूट

खैरना और क्वारब से रूट डायवर्जन, यात्रियों को परेशानी

CNE रिपोर्टर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जनपद नैनीताल और अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लागू किए गए नए ट्रैफिक प्लान के चलते आज (मंगलवार) कई मार्गों पर रूट परिवर्तन किया गया, जिससे आम यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा, रानीखेत, और बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी वाहनों को क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल के रास्ते उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। वीवीआईपी फ्लीट के रानीखेत से द्वाराहाट निकलने के कारण खैरना और क्वारब से रूट डायवर्जन किया गया। सुबह से ही पुलिस के जवान रूट डायवर्जन सुनिश्चित करने के लिए तैनात रहे।

यात्रियों की शिकायतें:

मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों को लंबा सफर तय करना पड़ा और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने शिकायत की कि उत्तराखंड में वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट के कारण अक्सर आम जनता को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित होती है।

कल का ट्रैफिक प्लान (बुधवार):

प्रशासन ने सूचित किया है कि कल बुधवार को वीवीआईपी फ्लीट के नैनीताल पास होने पर भवाली और कैंचीधाम क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया जाएगा। वीवीआईपी फ्लीट के जनपद सीमा में प्रवेश करते ही पूर्व की भांति ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए जीरो-जोन की कार्यवाही और रूट डायवर्जन किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रैफिक अपडेट की जानकारी अवश्य लें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments