HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

सीएनई रिपोर्टर। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आए दिन सड़क हादसे आम हो चुके हैं। देहरादून से मसूरी घूमने आए लोगों की कार मसूरी—देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने समय रहते कूद कर अपनी जान बचा ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात गलोगी पावर हाउस के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला।

सीओ मसूरी मनोज असवाल के नेतृत्व में यह रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रात्रि 1 बजे से सुबह तक जारी रहा। सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति मेजर अंशुमान त्रिखा ने कार से छलांग लगाकर जान बचा ली। उन्होंने ही इस बावत पुलिस को घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे दोनों युवकों के शव को निकाला गया। मृतकों में सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून हैं।

इधर फायर ऑफिसर धीरज के अनुसार देर रात का समय, गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण शवों को निकालने में परेशानी आई। उन्होंने आगे बताया कि मेजर अंशुमान त्रिखा के द्वारा अपने मोबाइल से सरकारी फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर बताया गया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए उनकी कार गिर गई है। अंशुमान ने बताया कि हम लोग देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे, वापस जाते हुए गलोगी पावर हाउस के पास कार्य नियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments