HomeBreaking Newsउत्तराखंड में कोरोना : ऋषिकेश एम्स के 2 डॉक्टरों की रिपोर्ट आई...

उत्तराखंड में कोरोना : ऋषिकेश एम्स के 2 डॉक्टरों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। देश के कई राज्यों में जहां कोरोना के केस आ रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में भी धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। आज बुधवार को ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। बता दें कि इनमें से भी तीन मरीज बाहरी राज्यों से हैं, जो उत्तराखंड आए थे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

स्वास्थ्य विभाग के कोविड नोडल अधिकारी डॉ पंकज के अनुसार ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर में फ्लू के लक्षण पाए गए थे, जिसके चलते उन्होंने 26 मई को कोविड जांच कराई थी। 27 मई को रिपोर्ट आने पर पता चला कि दोनों डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हैं। फिलहाल दोनों डॉक्टरों की स्थिति सामान्य है और वो आइसोलेशन में हैं। दोनों डॉक्टर की जिनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी। जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने में 10 से 15 दिन का समय लगता है। इधर देहरादून के सीएमओ डॉ मनोज शर्मा के अनुसार उत्तराखंड में शुरुआती दौर में कोविड के तीन मामले सामने आए थे। अब ऋषिकेश एम्स में दो और मामले सामने आ गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल पांच मामले हो गए हैं।

इधर कोरोना के लेकर स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से भी बैठक ली गई हैं। बैठक में कोरोना की टेस्टिंग कराने पर जोर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने पर अलग से फ्लू क्लिनिक बनाने, आइसोलेशन वार्ड को दुरुस्त करना, ऑक्सीजन इक्विपमेंट को दुरुस्त करना समेत अन्य दिशा निर्देश शामिल हैं। वहीं, हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ने कोरोना के बढ़ने की आशंका का देखते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments