देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा की लगातार सदस्यता ग्रहण कर रहे व्यापारी

📌 बुधवार को भी चला वृहद अभियान अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियों के…

देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा की लगातार सदस्यता ग्रहण कर रहे व्यापारी

📌 बुधवार को भी चला वृहद अभियान

अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियों के तहत व्यापारियों को लगातार सदस्यता दिलाई जा रही है। खास बात यह है कि व्यापारी स्वयं देवभूमि के पदाधिकारियों से संपर्क कर सदस्यता प्रदान करने का आग्रह कर रहे हैं। अब तक 1400 से अधिक व्यापारी सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।

देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा की लगातार सदस्यता ग्रहण कर रहे व्यापारी

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है। पदाधिकारियों का कहना है कि देवभूमी व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित दिखे। अभियान के आठवें दिन 315 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

बुधवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत माल रोड, मुख्य बाजार, नियाजगंज, धारानौला मार्ग तक सदस्यता की गई। अभियान के तहत आज 315 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। अभी तक 1400 से अधिक व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

जल्द बुलाई जायेगी बैठक

इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है, जिसके लिए सभी व्यापारियों से लगातार विचार विमर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *