HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नगर व्यापार मंडल ने शुरू की व्यापारियों की थर्मल स्कैनिंग,...

अल्मोड़ा : नगर व्यापार मंडल ने शुरू की व्यापारियों की थर्मल स्कैनिंग, ग्लब्ज का भी वितरण

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते खतरों और बाज़ार में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए नगर व्यपार मंडल ने अपने व्यापारियों के हित में एक शानदार मुहिम शुरू की है। जिसके तहत पदाधिकारियों ने तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर व्यापारियों की थर्मल स्कैनिंग शुरू कर दी है। साथ ही ग्लब्ज का वितरण भी किया जा रहा है। अभियान के तहत आज शनिवार को नगर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों द्वारा सभी राशन विक्रेताओं की थर्मल स्कैनिंग की गई और दस्ताने बांटे गये। व्यापारी नेताओं ने सभी को कोरोना वायरस के संक्रमण से सावधान किया। उन्होंने कहा कि केवल कुछ जरूरी सावधानियों को अपनाने से ही इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसके अलावा कोविड 19 से लड़ने के लिए फिलहाल कोई विकल्प नही है। आज यह भी तय किया गया कि अब नगर व्यापार मंडल द्वारा अलग-अलग दिन हर क्षेत्र में व्यापारियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। थर्मल स्कैनिंग करने वालों में अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येक्ष पांडे, कार्तिक साह, मयंक बिष्ट, अनीता रावत, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन आदि शामिल थे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अल्मोड़ा की अन्य महत्वपूर्ण ख़बरें, शायद आप पढ़ना चाहें —

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments