HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हेल्प लाइन ने की हेल्प, खाद्य सामग्री व मास्क बांटे

अल्मोड़ा : हेल्प लाइन ने की हेल्प, खाद्य सामग्री व मास्क बांटे

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण काल में चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 भी जरूरतमंदों की मददगार बनी है। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत चल रही संस्था संजीवनी चाइल्ड लाइन की टीम ने सोमेश्वर विधानसभा के गरीब 100 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। इसके अलावा 300 बच्चों को मास्क बांटे और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

संस्था अल्मोड़ा जनपद में पिछले चार सालों से बाल सुरक्षा के लिए कार्य रही है। संस्था की चाइल्ड हेल्प लाइन टीम द्वारा जरूरतमंद बच्चों की हर संभव मदद की जा रही है। कोरोना महामारी के दौर में कई परिवारों का रोजगार छिन गया और कई परिवार आर्थिक संकट से ऐसे जूझ रहे हैं, कि उनके समक्ष भरण-पोषण का सवाल खड़ा हो गया है। सोमेश्वर विधानसभा के ऐसे ही सौ परिवारों को चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने खाद्य सामग्री वितरित की। ये परिवार सोमेश्वर विधानसभा के पल्यूड़ा, लोद, उतरौड़ा, रमेला, डुंगरी, तीताकोट, बूंगा, भेटा, जाल, धौला व माला आदि गांवों से हैं। इनके अलावा टीम ने हवालबाग ब्लाक के गरगूंठ, भनार, बाड़ी, पहल व तलाड़ गांवों में 300 बच्चों को मास्क वितरित किया। मुफ्त में खाद्य सामग्री व मास्क वितरण के दौरान टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा। उक्त खाद्य सामग्री का वितरण थाना प्रभारी सोमेश्वर रमेश सिंह बोरा के हाथों से किया गया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचने के तरीके समझाए। खाद्य सामग्री वितरण के दौरान संबंधित प्रधान सुनीता देवी, नीमा देवी व नरेंद्र कुमार समेत चाइल्ड हेल्प लाइन के केंद्र समन्वयक संतोष कुमार जोशी, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments