HomeUttarakhandAlmoraमहिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी की पहल, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को पहनाये मास्क

महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी की पहल, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को पहनाये मास्क

अल्मोड़ा। कोरोना के संक्रमण से बचने हेतु थानाध्यक्ष महिला थाना श्वेता नेगी द्वारा मास्क बनवाने हेतु कपड़ा खरीदकर पीआरडी की कृष्णा देवी को दिया गया। जिनके द्वारा अपने घर पर मास्क बनवाये गये। गत दिवस ड्यूटी के दौरान महिला कानि मीनाक्षी पांडे, कानि धीरज व पीआर डी कृष्णा देवी द्वारा बाड़ेछीना, धौलछीना, पेटशाल आदि स्थानों में बिना मास्क के आने-जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों को मास्क पहनाये गये। कोरोना वायरस से बचने की जानकारी देने के साथ ही इसके लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वच्छता और सावधानियां ही उपाय है। साफ—सफाई रखने के साथ—साथ मास्क पहनने तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करने व भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की अपील की गयी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments