HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : बंद कमरे में फांसी पर झूलती मिली पर्यटक की...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बंद कमरे में फांसी पर झूलती मिली पर्यटक की लाश, हड़कंप

Dead body of Haryana youth found in Haridwar's Dharamshala
हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTSAd

धर्म नगरी हरिद्वार से एक सनसनीखेज ख़बर आ रही है। यहां एक स्थानीय धर्मशाला में एक युवक की लाश फंदे से झूलती मिली है। मृतक की पहचान हरियाणा से आये पर्यटक के रूप में हुई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रेलवे मार्ग में पड़ने वाली मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में एक व्यक्ति की लाश आज फांसी के फंदे पर झूलती मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच की। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। धर्मशाला प्रबंधक के मुताबिक उक्त युवक दो रोज पूर्व ही आया था और धर्मशाला में रूक गया था। आज दोपहर तक जब उसका कमरा नहीं खुला तो उन्हें संदेह हुआ। काफी खटखटाने पर भी भीतर से किसी ने कमरा नहीं खोला तो पुलस का सूचित करना पड़ा।

यह भी पढ़िये — पॉकेटमारी में गिरफ्तार, फिल्म ​इंडस्ट्री की यह जानी—मानी एक्ट्रेस

जब पुलिस कमरे का दरवाजा तो भीतर दाखिल हुई तो उन्हें फंदे पर झूलती एक लाश मिली। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिनव सपरा, निवासी गांधी नगर, रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली इंचार्ज राजेंद्र कठैत ने बताया कि कमरे से कोई सोसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण भी फिलहाल अस्पष्ट है। उसके परिजनों के पहुंचने पर अग्रिह कार्रवाई होगी। पुलिस जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments