HomeBreaking Newsफिल्म ​इंडस्ट्री की यह जानी—मानी एक्ट्रेस पॉकेटमारी में गिरफ्तार, हर कोई हैरान

फिल्म ​इंडस्ट्री की यह जानी—मानी एक्ट्रेस पॉकेटमारी में गिरफ्तार, हर कोई हैरान

ADVERTISEMENTS

Bengali film industry actress Roopa Dutta arrested

सीएनई रिपोर्टर

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

बंगाली सिनेमा और टीवी स्क्रीन पर छाने वाली एक जानी—मानी अदाकारा व कलाकार रूपा दत्ता पॉकेटमारी के आरोपी में गिरफ्तार हुई है। ​उसके पास से लोगों की जेब से साफ किये गये 75 हजार रूपये भी बरामद हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि रूपा Bengali Film Industry की एक प्रसिद्ध और खूबसूरत अभिनेत्री हैं। बताया गया है कि रूप को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला आयोजन के दौरान लोगों की जेब पर हाथ साफ करते रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को एक महिला को डस्टबिन में एक बैग फेंकते देख पुलिस को उसे शक के आधार पर पकड़ लिया। जब पूछताछ हुई तो पता चला कि यह महिला रूपा दत्ता है, जो कि फिल्म ​अभिनेत्री है।

तलाशी में पुलिस को इसके पास से कई पर्स मिले। अभिनेत्री के पास 75 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किये हैं। याद दिला दें कि रूपा दत्ता वही अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले अनुराग कश्यप पर sexual harassment का आरोप लगाया था। पुलिस को रूपा अपने पास मिले रूपयों के बारे में कुछ भी बताने में नाकाम रही। अलबत्ता उ सने पॉकेटमारी की बात कबूल कर ली है। रूपा ने बताया कि वो अलग-अलग Fairs, Events and Crowded Places पर जाकर लोगों के पर्स चोरी किया करती है। international book fair में भी वह यही कर रही थी, लेकिन पुलिस की नजर में आ गई। इधर रूपा दत्ता के प्रशंसक इस खबर से हैरान हैं। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि जो नायिका इतनी बेहतरीन अदाकारा है और उसके पास कई फिल्में और सीरियल हैं, वह इस तरह का काम क्यों करने लगी ?

जरूर पढ़ें, फिल्म समीक्षा : कश्मीरी हिंदुओं के दर्द की दास्तान ‘द कश्मीर फाइल्स’, एक कड़वी सच्चाई

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments