भीमताल आए पर्यटक का खो गया Apple का iPad, मददगार बनी पुलिस

✒️ 15 दिन बाद इस तरह मिला वापस सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। बिहार से भीमताल घूमने आए पर्यटक का गुम हुआ महंगा आईपैड भीमताल पुलिस की…

पर्यटक का खो गया Apple का महंगा iPad को, मददगार बनी पुलिस

✒️ 15 दिन बाद इस तरह मिला वापस

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। बिहार से भीमताल घूमने आए पर्यटक का गुम हुआ महंगा आईपैड भीमताल पुलिस की सक्रियता से खो जाने के 15 रोज बाद उन्हें सुरक्षित मिल गया। जिसे पा पर्यटक गदगद हो गये और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी, 2023 को बिहार के रहने वाले प्रिंस अभिनव पुत्र कृत्यानंद भीमताल घूमने आए थे। गत 24 फरवरी को भीमताल झील में बोटिंग के दौरान उनका एप्पल का आईपैड कहीं गुम हो गया। आईपैड के गुम होने की सूचना पर्यटक प्रिंस अभिनव द्वारा थाना भीमताल पुलिस को दी गई थी।

थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा द्वारा आईपैड को बरामद करने के लिए पुलिस टीम को सीसीटीवी कैमरों को अच्छी तरह चैक करने हेतु निर्देशित किया गया। भीमताल पुलिस टीम के अथक प्रयास से सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चैक करने के पश्चात एप्पल आईपैड को बरामद कर आज 10 मार्च, 2023 को प्रिंस अभिनव उपरोक्त को थाना भीमताल में बुलाकर उपरोक्त को एप्पल आईपैड सुपुर्द किया गया। जिस पर पर्यटक प्रिंस अभिनव द्वारा भीमताल पुलिस का आभार जताया और काफी प्रशंसा की। पुलिस टीम में उप निरीक्षक भुवन चंद जोशी, कांस्टेबल सुमित चौधरी, संजय सिंह नेगी व चंद्र सिंह बोहरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *