HomeBreaking Newsनैनीताल घूमने आया हरियाणा का पर्यटक किराए पर स्कूटी लेकर रफूचक्कर

नैनीताल घूमने आया हरियाणा का पर्यटक किराए पर स्कूटी लेकर रफूचक्कर

ADVERTISEMENTS

विवरण : हरियाणा से नैनीताल घूमने आया एक पर्यटक टैक्सी स्कूटभ् किराए पर लेकर रफूचक्कर हो गया। व्यापारी ने पहले तो उसकी तलाश की, लेकिन निराशा हाथ लगने पर कोतवाली में शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने इस बाइक लेकर फरार हुए पर्यटक को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूटी ले हुआ रफूचक्कर हुआ पर्यटक गिरफ्तार
स्कूटी ले हुआ रफूचक्कर हुआ पर्यटक गिरफ्तार

यह है घटनाक्रम

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

CNE ALMORA/घटनाक्रम के अनुसार गत 05 दिसंबर 2023 को गुफा महादेव, तल्लीताल निवासी दिलीप माथुर तल्लीताल थाना पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया गया था कि वह नैनीताल भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को टैक्सी बाइक व स्कूटभ् किराए पर देता है। बीते दिनों नैनीताल भ्रमण पर आया विशाल यादव पुत्र प्रेम चन्द्र नाम का व्यक्ति उसके प्रतिष्ठान में आया था।

किराए पर ली स्कूटी और लौटा ही नहीं

हरियाणा के इस पर्यटक ने उनकी स्कूटी संख्या यूके 04 टीबी 4582 को 31 अक्टूबर, 2023 को किराए में लिया। जिसके बाद से वह वापस ही नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर थाना तल्लीताल पर धारा 406 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम का हुआ गठन

स्कूटी की शीघ्र बरामदगी हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया। जिसके बाद थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोहरा द्वारा थाना स्तर पर तात्कालिक रूप से पुलिस टीम का गठन किया गया।

मय स्कूटी धरा गया हरियाणा वाला

जनपद की सर्विलांस टीम के माध्यम से स्कूटी लेकर फरार पर्यटक की खोजबीन की गई। काफी ढूंढखोज के बाद पुलिस टीम द्वारा सोनीपत हरियाणा से स्कूटी लेकर फरार पर्यटक विशाल यादव को मय स्कूटी के गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश सिंह बोहरा,के अलावा संदीप नेगी, राजेश बिष्ट व पुष्कर रौतेला शामिल रहे।

बागेश्वर: अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति दबोचा
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments