सीएनई रिपोर्टर राज्य में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। आज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मीडिया प्रभारी व उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार था। टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पाजीटिव आयी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने स्वयं को घर पर ही आईसोलेट कर लिया है। हम सीएनई परिवार की ओर से उनके शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना करता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।