अल्मोड़ा। कोरोना का अल्मोड़ा जनपद में कहर जारी है। आज यहां 7 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। कोरोना संक्रमितों में धौलादेवी से 34 और 46 साल के दो पुरूष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। द्वाराहाट में एक 52 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। रानीखेत में 39 और 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो कि सेना के अस्पताल में भर्ती थे। भैसियाछाना में भी एक 32 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री साउथ इंडिया बताई जा रही है। एक बिहार मूल का व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।