HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में गरजी कांग्रेस: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का...

अल्मोड़ा में गरजी कांग्रेस: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का पुतला फूँका

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और महंगाई के मुद्दे पर सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि से आम जनता का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए रसोई चलाना कठिन होता जा रहा है।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से जनता परेशान है और महंगाई ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम रही है। एक तरफ आम लोग रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को जल्द वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी।

इस विरोध कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पाण्डेय, आनंद सिंह बगड़वाल, तारा चंद्र साह, दीप डांगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी, गोपाल सिंह चौहान, मनोज जोशी, गोविन्द मेहरा, महिपाल राजपूत, शरद साह, दीपा साह, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, पार्षद मुकेश कुमार, वैभव पाण्डेय, मनोज बिष्ट, दानिश खान, गोपाल भगत, कार्तिक साह, ऋषभ चौहान, देव सिंह चौहान, अशोक गोस्वामी, जया जोशी, प्रीति बिष्ट, तारा तिवारी, किरन आर्या, शुभाशु रौतेला, वकुल साह, दीपेश कांडपाल और नंदा बल्लभ जोशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments