HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा पहुंची 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल, भव्य स्वागत

अल्मोड़ा पहुंची 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल, भव्य स्वागत

✍️ राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन की मेजबानी करेगा अल्मोड़ा
✍️ ‘संकल्प से शिखर तक’ थीम के साथ निकाली मशाल रैली

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: 38वें राष्ट्रीय खेलों की तेजस्विनी मशाल आज अल्मोड़ा पहुंची। जिसका रघुनाथ सिटी माल के पास भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी समेत अन्य अधिकारियों एवं सभ्रांत नागरिकों ने मशाल जुलूस को आगे के लिए रवाना किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेलों में योगासन की मेजबानी अल्मोड़ा कर रहा है। शुभंकर को ‘मौली’ नाम दिया गया है।

 

इस मौके पर “संकल्प से शिखर तक” की थीम के साथ ढोल व दमाऊ की थाप व छोलिया नृतकों की रंगारंग प्रस्तुति के बीच मशाल रैली निकाली गई। यह रैली माल रोड होते हुए अल्मोड़ा मुख्य बाजार के लिए निकली तथा हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम पर संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चों, अधिकारियों एवं सभ्रांत नागरिकों ने मतदाता शपथ भी ली। इस दौरान शुभंकर ‘मौली’ के साथ लोगों व स्कूली बच्चों ने खूब सेल्फी ली तथा मशाल रैली में बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता अल्मोड़ा में होनी प्रस्तावित है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि यह जनपद के लिए बहुत हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत योगासन प्रतियोगिता यहां यहां हो रही है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं खेल विभाग इसके लिए सभी तैयारियों के लिए जुटा हुआ है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी माहेश्वरी आर्या ने बताया कि कल 4 जनवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में योगासन प्रतियोगिता का डेमो आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments