अल्मोड़ाः नगर में कल वीआईपी कार्यक्रम, यातायात व्यवस्था में फेरबदल

0
नगर में कल वीआईपी कार्यक्रम, यातायात व्यवस्था में फेरबदल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः 25 अप्रैल 2023 यानी कल शहर में वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था बदली गई है, ताकि कोई असुविधा जैसी स्थिति नहीं आने पाए।
ऐसा रहेगी यातायात व्यवस्था


ADVERTISEMENTS

➡️ हल्द्वानी से पिथौरागढ़, कौसानी, रानीखेत, बागेश्वर, ताकुला जाने वाले भारी/हल्के वाहन बेस तिराहा, करबला, धारानौला, एनटीडी, शैलबैण्ड, लक्ष्मेश्वर होते हुए जायेंगे।
➡️ पिथौरागढ़, कौसानी, रानीखेत, ताकुला से हल्द्वानी जाने वाले भारी/हल्के वाहन लक्ष्मेश्वर, एनटीडी, धारानौला, करबला होते हुए जायेंगे।
➡️ हल्द्वानी से नगर अल्मोड़ा आने वाले हल्के वाहन बेस तिराहा, करबला तिराहा से नगर अल्मोड़ा में प्रवेश करेंगे।
➡️ हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने वाले भारी वाहन केवल रात्रि 08 बजे से प्रातः 06 बजे के मध्य नगर अल्मोड़ा में प्रवेश/निकासी करेंगे।
➡️ दन्या, लमगड़ा से नगर अल्मोड़ा आने वाले वाहन पूर्व की तरह ही अल्मोड़ा में प्रवेश करेंगे।
ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था

➡️ स्थानीय टैक्सी, निजी वाहन पूर्व की भांति चलने वाले वाहनों की पार्किंग बहुद्देश्यीय भवन शिखर तिराहा, नगर पालिका पार्किंग में ही की जायेगी अन्यत्र सड़को पर कहीं भी वाहन खड़े नही होंगे।
➡️ पार्किंग व्यवस्था रघुनाथ सिटी माल, पिथौरागढ़, चम्पावत, दन्या, लमगड़ा से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन रघुनाथ सिटी माल में पार्किंग किये जायेंगे।
➡️ एसएसजे मिडिल गेट पार्किग वालीबाल ग्राउंड, उक्त पार्किग स्थल पर वीवीआईपी मंत्रीगणों, विधायकगणों, अध्यक्षगणों, वीआईपी आदि मंत्रीगणों के वाहन पार्क होंगे।
➡️ सिमकनी ग्राउंड पार्किंग स्थल- हल्द्वानी, नैनीताल से आने वाले समस्त कार्यकर्ताओं के वाहन बस व कार बेस तिराहा होते हुए सिमकनी ग्राउण्ड में पार्क होंगे।
➡️ बागेश्वर, कौसानी, रानीखेत से आने वाले समस्त कार्यकर्ताओं के वाहन बस कार पाण्डेखोला लोअर माल रोड होते हुए सिमकनी ग्राउण्ड में पार्क होंगे।

ADVERTISEMENTS