लालकुआं। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि आगामी 22 नवंबर यानी कल समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड में लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज : पति बता रहा था नवजात बेटे को अवैध संतान, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि सुनकर रोंगेटे खड़े हो जाएं
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में समाजवादी पार्टी जन जागरण अभियान चलाकर प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार, लूट, बेरोजगारी एवं पलायन जैसी समस्याओं से परेशान जनता को निजात दिलाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान भी चलाएगी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


