HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मोहल्ले के बीच शौचालय महिलाओं के लिए बना मुसीबत

अल्मोड़ा: मोहल्ले के बीच शौचालय महिलाओं के लिए बना मुसीबत

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां नियाजगंज व राजपुरा में सार्वजनिक स्थान पर बने शौचालय खासकर महिलाओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। वहीं कोविड-19 के चलते इन शौचालयों में भीड़भाड़ के कारण महामारी का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि शौचालय को सार्वजनिक स्थल से हटाया जाए। मगर ऐसा नहीं होेने से नाराजगी बढ़ रही है।
कई स्थानीय लोगों की शिकायत है कि नियाजगंज व राजपुर में सार्वजनिक स्थल पर शौचालय बनाये गए हैं। इन शौचालयों का 24 घंटे लोग इस्तेमाल करते हैं। कई पुरूष नशे में ही यहां पहुंच जाते हैं। यह शिकायत भी है कि कुछ लोग शौचालय की आड़ में आसपास महिलाओं से गलत इशारे या अभद्र व्यवहार करने से भी नहीं चूकते। ऐसे में माहौल पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। शौचालयों के आसपास घर हैं। ऐसे में महिलाओं व बच्चों का घरों के बाहर निकलना, अपने घरों के बाहर खड़ा होना या शौचालय के निकट से सड़कों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। यह आशंका भी जताई है कि कोविड-19 महामारी के चलते इस शौचालय से महामारी संक्रमण का खतरा बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से लिखित शिकायत कर दी है, मगर यह शौचालय नहीं हट सके। उन्होंने इस शौचालय को तुरंत हटाने की मांग दोहराई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments